जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने का प्रयास कर रहे तीन सीजेपी नेता हिरासत में
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को मंगलवार को कथित तौर पर जंतर-मंतर में प्रवेश करने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने का प्रयास किया। पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी कि सुबह की इस घटना के दौरान पार्टी के कई सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। श्री दिपके ने जंतर-मंतर को एक प्रदर्शन स्थल के रूप में खत्म करने के केंद्र के आदेश को चुनौती देते हुए 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा आप प्रतिरोध को सूची से बाहर नहीं कर सकते।" उन्होंने...