JD Vance

  • एच-1बी वीजा उल्लंघन को लेकर भड़के वेंस

    एच-1बी वीजा नीति का दुरुपयोग करने वालों पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जोरदार निशाना साधा है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति का कहना है कि अगर कोई एच-1बी वीजा के तहत अमेरिका आ रहा है, तो उसे देश के विकास के बारे में सोचना चाहिए। उस व्यक्ति को खुद को एक अमेरिकी की तरह समझना चाहिए।  अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने एच-1बी वीजा को लेकर कहा एक तरफ, एच1-बी सिस्टम में बहुत धांधली है और दूसरी तरफ, मेरे ससुराल वालों की तरह के लोग भी हैं जो आए और देश की समृद्धि में योगदान दिया। ऐसे नागरिकों की एक जिम्मेदारी यह है कि उन्हें...

  • अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए वेंस पहुंचे पाकिस्तान, ईरानी डेलिगेशन में 71 लोग शामिल

    अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर वार्ता को लेकर हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने डेलिगेशन को लेकर पाकिस्तान पहुंच गए हैं। वहीं ईरानी प्रतिनिधि भी अपने डेलिगेशन के लिए पहुंचे हुए हैं।  अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस का स्वागत पाकिस्तान के मिलिट्री हेड असीम मुनीर, देश के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार और इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास की चार्ज डी’अफेयर्स नैटली बेकर ने किया। अमेरिकी डेलिगेशन को वेंस, स्पेशल दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर लीड कर रहे हैं। तीनों शनिवार को इस्लामाबाद पहुंचे। सरकारी मीडिया तस्नीम ने शनिवार को बताया...

  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। हालांकि, इस बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है कि कौन उनके आवास के अंदर घुसा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।  अमेरिकी मीडिया ने संघीय कानून प्रवर्तन के सूत्रों के हवाले से बताया कि उपराष्ट्रपति वेंस के ओहायो आवास पर हुई घटना के बाद एक व्यक्ति कस्टडी में है और जांच चल रही है। सीएनएन ने यूएस सीक्रेट सर्विस के हवाले से बताया कि वेंस परिवार घटना के दौरान घर पर नहीं था। वहीं शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का मानना है...

  • अमेरिका ने भारत को दी नसीहत

    नई दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया को लेकर अमेरिका का नजरिया बदल रहा है। पहले अमेरिका ने भारत का समर्थन किया था और कहा था कि भारत को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है। लेकिन अब अमेरिका कह रहा है कि भारत टकराव की कार्रवाई नहीं करे। उलटे अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को यह नसीहत दी है कि दोनों मिल कर इस मामले में कार्रवाई करें। अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा है, ‘उम्मीद है कि भारत पाकिस्तान के साथ बड़े टकराव से बचेगा’। वेंस ने पाकिस्तान से...

  • वेंस का इतना भव्य स्वागत क्यों?

    अमेरिका के उप राष्ट्रपति पहले भी भारत आते रहे हैं लेकिन किसी उप राष्ट्रपति का ऐसा स्वागत नहीं देखा गया, जैसा जेम्स डेविड वेंस यानी जेडी वेंस का हुआ है। वे उप राष्ट्रपति बनने के तीन महीने के अंदर भारत के दौरे पर आए हैं। एक कारण तो यह बताया जा रहा है  कि वे भारत के दामाद हैं। उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा: एक ऐतिहासिक अवसर आंध्र प्रदेश की रहने वाली उषा चिलकुरी से उनकी शादी हुई है और  वे अपनी पत्नी को अपना आध्यात्मिक मार्गदर्शक मानते हैं। इसके अलावा एक कारण यह माना जा रहा है...

  • मोदी-वेंस ने की दोपक्षीय वार्ता

    नई दिल्ली। भारत के दौरे पर पहुंचे अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सोमावार की शाम को वेंस अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ प्रधानमंत्री निवास सात, लोक कल्याण मार्ग पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने उनका और उनके परिवार का स्वागत किया। मोदी ने उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। दोनों नेताओं के बीच दोपक्षीय व्यापार सहित कई अहम मसलों पर चर्चा हुई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दुनिया भर के देशों पर लगाए जा रहे जैसे को तैसा टैरिफ और ट्रेड वॉर शुरू होने की आशंका के बीच...

  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार सहित पहुंचेंगे जयपुर

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ चार दिवसीय भारत दौरे पर सोमवार को रात करीब 9 बजे जयपुर पहुंचेंगे। अपने भारत दौरे का अधिकांश समय वे राजस्थान में बिताएंगे और आगरा का संक्षिप्त दौरा करेंगे।  परिवार रामबाग पैलेस में ठहरेगा, जहां उनके रात 10 बजे पहुंचने की उम्मीद है। इस हाई-प्रोफाइल यात्रा के मद्देनजर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शहर की प्रमुख जगहों पर 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। हाई-प्रोफाइल गणमान्य व्यक्तियों की यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आठ आईपीएस अधिकारियों, 23 अतिरिक्त एसपी, 40 डीएसपी और...

और लोड करें