30 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘जेरी मैग्वायर’
हॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो समय के साथ फीकी नहीं पड़तीं बल्कि हर दौर में नई लगती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है जेरी मैग्वायर जो अपनी रिलीज के तीन दशक बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब यह फिल्म अपने 30 साल पूरे होने के मौके पर एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस खास अवसर पर फिल्म के मुख्य अभिनेता टॉम क्रूज ने अपनी खुशी जाहिर की। टॉम क्रूज ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा अगले हफ्ते इसे फिर से...