हॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो समय के साथ फीकी नहीं पड़तीं बल्कि हर दौर में नई लगती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है जेरी मैग्वायर जो अपनी रिलीज के तीन दशक बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब यह फिल्म अपने 30 साल पूरे होने के मौके पर एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस खास अवसर पर फिल्म के मुख्य अभिनेता टॉम क्रूज ने अपनी खुशी जाहिर की।
टॉम क्रूज ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा अगले हफ्ते इसे फिर से दर्शकों के साथ थिएटर में देखने के लिए उत्साहित हूं।
इस फिल्म की खासियत इसकी कहानी और डायलॉग्स हैं। ‘यू हैड मी एट ‘हेलो”, ‘यू कम्प्लीट मी’ और ‘शो मी द मनी’ जैसे डायलॉग आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। फिल्म में क्यूबा गुडिंग जूनियर, रेनी जेल्वेगर, केली प्रेस्टन, जेरी ओ ओ’कॉनेल, जे. मोहर, बोनी हंट और रेजिना किंग जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
Also Read : ‘नागिन 7’ में नाग गुरु के अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार
फिल्म की कहानी एक स्पोर्ट्स एजेंट की जिंदगी पर आधारित है, जो अपने करियर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है।
अगर टॉम क्रूज के करियर की बात करें, तो वह हॉलीवुड के सबसे बड़े और सफल कलाकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने 1980 के दशक में ‘रिस्की बिजनेस’ और ‘टॉप गन’ जैसी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे एक्शन और ड्रामा दोनों में अपनी मजबूत पहचान बना ली।
आगे चलकर टॉम क्रूज ने ‘रेन मैन’, ‘ए फ्यू गुड मेन’ और ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया। खास बात यह है कि वह अपने स्टंट खुद करने के लिए भी जाने जाते हैं, जो उन्हें बाकी एक्टर्स से अलग बनाता है।
इसी बीच, टॉम क्रूज अपनी आने वाली फिल्म ‘डिगर’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर एलेहांद्रो गोंसालेस इनयारिटू कर रहे हैं।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


