अमेरिकी पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट और फुटबॉल खिलाड़ी ट्रैविस केल्स शुक्रवार शाम ‘मैडिसन स्क्वायर गार्डन’ में आयोजित एक समारोह में विवाद बंधन में बंध गए। गायिका के प्रचार प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी।
इस विवाह समारोह में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। विवाह समारोह में स्विफ्ट के भाई ने उनके ‘मैन ऑफ ऑनर’ की भूमिका निभाई, जबकि केल्स के भाई जेसन उनके ‘बेस्ट मैन’ बने।
Also Read : केतन हत्याकांड : आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
इस दौरान बड़ी संख्या में स्विफ्ट और केल्स के प्रशंसक इस अवसर का हिस्सा बनने की उत्सुकता में भीषण गर्मी के बावजूद मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर एकत्र हुए। हालांकि, समारोह को आम लोगों की नजरों से लगभग पूरी तरह छिपाकर रखा गया।
विवाह पूर्व इसके संबंध में बहुत कम जानकारियां सार्वजनिक की गई थीं। हालांकि, समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को इस सप्ताह मिले एक अनुमति-पत्र और अन्य सूत्रों से यह पुष्टि करने में मदद मिली कि विवाह इस सप्ताहांत मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगा।
इस समारोह में अभिनेता एडम सैंडलर, गायिका कैमिला कैबेलो, अभिनेता ह्यू ग्रांट, एथन हॉक और जेसन सुडेकिस तथा मॉडल कार्ली क्लॉस जैसी कई हस्तियां शामिल हुईं।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


