रांची और कराची का मुद्दा चलता नहीं है
झारखंड में एक बार फिर रांची और कराची का मुद्दा उठाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और जेएमएम पर हमला करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने राजधानी रांची को कराची बना दिया है। कहने का मतलब है कि कांग्रेस और जेएमएम ने रांची में मुस्लिम आबादी भर दी है। यह बात पूरा झारखंड के लिए कही जा रही है कि हिमंत बिस्वा सरमा इस नैरेटिव के चैंपियन बने हुए हैं। यह बात महाराष्ट्र और खास कर मुंबई के बारे में भी कही जा...