Jharkhand election

  • भाजपा की ओबीसी वोट की पहेली?

    BJP OBC Vote: हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे हैरान करने वाले थे। दोनों राज्यों में सामान्य समझ यह कह रही थी कि भाजपा का गठबंधन चुनाव हार रहा है। तमाम पत्रकार, सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियां, राजनीतिक विश्लेषक और पार्टियों के नेता भी यह मान रहे थे कि दोनों राज्यों में भाजपा के खिलाफ माहौल है। पांच महीने पहले दोनों राज्यों में लोकसभा चुनाव में भाजपा को झटका लगा था। महाराष्ट्र में उसकी सीटें 23 से घट कर नौ और हरियाणा में 10 से घट कर पांच रह गई थीं। हरियाणा में तो सत्ता विरोधी लहर को कम...

  • विपक्ष न बेईमान और न एकजुट!

    जो हरियाणा में हुआ वह महाराष्ट्र में है! ऐसा ही आगे दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी होगा। इसलिए क्योंकि विपक्ष लगातार मोदी-शाह को कमतर आंकते हुए है। राहुल गांधी, उद्धव, अखिलेश, केजरीवाल, तेजस्वी से लेकर भूपिंदर सिंह हुड्डा, नाना पटोले, महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत व मोहन प्रकाश आदि किसी भी विरोधी नेता में इतनी बेसिक समझ भी नहीं बनी है कि मोदी-शाह कैसी राजनीति करते हैं! दस साल बाद भी वे मोदी-शाह की जमीनी लड़ाई की थाह लिए हुए नहीं हैं। इनका बेसिक मंत्र है जैसे भी हो विपक्ष को बांटो और काटो। जमीन पर लोगों...

  • मोदी ने विकासवाद की जीत बताया

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की जीत को विकासवाद की जीत बताया है। महाराष्ट्र में एनडीए के रिकॉर्ड जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शनिवार की शाम को भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकासवाद और सुशासन की जीत हुई है। उन्होंने ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के नारे के साथ अपना भाषण शुरू किया। प्रधानमंत्री ने कहा- महाराष्ट्र में विकासवाद और सुशासन की जीत हुई। झूठ और विभाजनकारी ताकतें हारी हैं। परिवारवाद की हार हुई है। मोदी ने कहा- महाराष्ट्र देश...

  • झारखंड में हेमंत ने भाजपा को हराया

    रांची। महाराष्ट्र में जिस तरह से भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की उसी तरह झारखंड में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बड़ी जीत हासिल की है। जेएमएम के इतिहास में उस पार्टी को कभी इतनी सीटें नहीं मिली थीं। जेएमएम 81 सदस्यों की विधानसभा में 34 सीटें जीत कर रिकॉर्ड बनाया है। जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 56 सीटें जीत कर बड़ा बहुमत हासिल किया है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी 21 सीटों पर सिमट गई है। उसके गठबंधन को कुल 24 सीटें मिली हैं। झारखंड विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 सीटों का है, जबकि...

  • फिर फिजूली एक्जिट पोल

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान खत्म होने के बाद आए एक्जिट पोल के नतीजों में महाराष्ट्र में एनडीए और झारखंड में ‘इंडिया’ ब्लॉक की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। एक्जिट पोल करने वाली एजेंसियों और मीडिया समूहों के आंकड़ों में हालांकि कोई तालमेल नहीं है। कई सर्वेक्षणों में महाराष्ट्र में भाजपा, शिव सेना और एनसीपी का गठबंधन आगे है तो कई सर्वेक्षणों में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार का गठबंधन आगे है। इसी तरह झारखंड में कुछ सर्वे भाजपा गठबंधन को आगे बता रहे हैं तो कुछ जेएमएम गठबंधन की बढ़त बता रहे हैं। लेकिन...

  • हरियाणा ने सोखी दिलचस्पी!

    INDIA alliance: भूपिंदर सिंह हुड्डा, राहुल गांधी, सैलजा आदि को पता नहीं होगा कि उनके कारण देश की राजनीति में कैसा सूखा बना है। हरियाणा से पूरे देश में सियासी दिलचस्पी खत्म है। नरेंद्र मोदी फिर अजेय बने हैं। तभी झारखंड, महाराष्ट्र में क्या होगा, इसे ले कर कौतुक लगभग नहीं है। ‘इंडिया’ गठबंधन के विकल्प की संभावना पैंदे पर है। ऐसे ही राहुल गांधी की इमेज का मामला है। लोगों में हताशा, निराशा ही नहीं, बल्कि नियति की सोच में मोहभंग है। हरियाणा में कांग्रेस ने, विपक्षी नेताओं-पार्टियों, भाजपा विरोधी वोटों, जाट-दलित, मुसलमान और विरोधी सोशल मीडिया सभी ने...

  • इंडिया को सीट बंटवारे में देरी से नुकसान

    कांग्रेस पार्टी कभी पहले की गलतियों से सबक नहीं ले सकती है और न सफलता के लिए आजमाए गए फॉर्मूले को आगे आजमाती है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विपक्षी पार्टियों के साथ मिल कर लड़ी और खुद ज्यादा सीटों पर लड़ने की जिद नहीं की तो उसको फायदा हुआ। लेकिन फिर विधानसभा चुनाव आते ही वह उस फॉर्मूले को भूल गई और ज्यादा सीट लड़ने की जिद करने लगी। इस जिद में झारखंड का मामला उलझ गया। हालांकि अंत में गठबंधन की सभी पार्टियों के बीच फॉर्मूला निकला है और बची हुई सीटों पर भी बातचीत हो जाएगी लेकिन पहले...

  • चुनाव, उपचुनावों का ऐलान

    नई दिल्ली। चार राज्यों के चुनाव एक साथ नहीं करा पाने के लिए आलोचना के घेरे में आए चुनाव आयोग ने दम दिखाया है। आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव का ऐलान किया है तो कहा है कि महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक चरण में ही मतदान होगी। झारखंड में भी कई चरणों की बजाय आयोग ने सभी 81 सीटों पर दो चरण में ही मतदान कराने का फैसला किया है। 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया है। महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को और झारखंड...

  • उपचुनाव भी दो चरणों में होंगे

    नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनावों की घोषणा के साथ साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया है। ये उपचुनाव भी दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 13 नवंबर को केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण में महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। उपचुनाव में सबसे ज्यादा नौ विधानसभा सीटें उत्तर प्रदेश...

  • चिराग के लिए सीट छोड़ेगी भाजपा!

    क्या भारतीय जनता पार्टी बिहार की अपनी सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए झारखंड में कोई सीट छोड़ेगी? भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि पार्टी चिराग पासवान का इंतजार कर रही है और उनके विदेश से लौटने के बाद उनसे बात करेगी। इससे ऐसा लग रहा है कि उनको कोई सीट दी जा सकती है। ध्यान रहे आखिरी बार भाजपा ने लोक जनशक्ति पार्टी के लिए 2014 में एक सीट छोड़ी थी। संथालपरगना की शिकारीपाड़ा सीट पर लोजपा के शिवधान मुर्मू चुनाव लड़े थे लेकिन वे तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार...

और लोड करें