Jharkhand Government

  • शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड सरकार ने घोषित किया तीन दिवसीय राजकीय शोक

    रांची। झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संरक्षक 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। राज्य में 4 से 6 अगस्त तक राजकीय शोक रहेगा, इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे। झारखंड सरकार ने दिवंगत नेता के सम्मान में 4 और 5 अगस्त को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, जो 7 अगस्त तक चलने वाला था,...

  • झारखंड सरकार के कर्मियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता छह प्रतिशत बढ़ा

    झारखंड सरकार ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (डीए) में छह फीसदी की बढ़ोतरी को स्वीकृति दे दी। छठे वेतनमान वाले सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को देय महंगाई भत्ता अब 246 प्रतिशत से बढ़कर 252 प्रतिशत हो जाएगा। यह 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूर प्रदान की गई। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 27 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है। एक महत्वपूर्ण निर्णय के अनुसार, झारखंड विधानसभा का मानसून...

  • झारखंड सरकार को धन का संकट

    झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के सामने राजस्व का संकट खड़ा हो गया है। पिछले साल के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिस मइया सम्मान योजना के दम पर चुनाव लड़ी और जीती उस योजना की राशि भी महिलाओं के खाते में पहुंचाने में देरी होने लगी है। चुनाव जीतने और सरकार बनाने के बाद दिसंबर का पैसा तो टाइम से चला गया था लेकिन जनवरी और फरवरी दोनों महीने का पैसा जारी होने में देरी हो गई। यह देरी इसके बावजूद हुई कि राज्य सरकार ने पिछले साल दिसंबर में सभी विभागों के पास इस वित्त वर्ष के जो...

  • झारखंड की 1.36 लाख करोड़ रुपये की दावेदारी केंद्र ने नकारी: हेमंत

    रांची। 1 लाख 36 हजार करोड़ की रकम पर केंद्र और झारखंड सरकार के बीच तकरार खड़ी हो गई है। झारखंड सरकार का दावा है कि राज्य में कोयला खनन की रॉयल्टी और खदानों के लिए जमीन अधिग्रहण के एवज में केंद्र के पास यह रकम बकाया है। लेकिन, केंद्र सरकार ने संसद में इस संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि झारखंड का उसके पास कोई बकाया नहीं है। केंद्र के इस स्टैंड पर झारखंड सरकार ने विरोध जताया है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर...

  • दस साल में पहली बार झारखंड कैबिनेट पूरी भरी

    CM Hemant soren ने मंत्रिमंडल की सभी सीटें भर दी हैं। पिछले 10 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि झारखंड सरकार में मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री हो गए हैं। भाजपा के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 2014 से 2019 तक एक मंत्री पद खाली रखा तो पिछले कार्यकाल में हेमंत सोरेन ने भी 2019 से 2024 तक एक पद खाली रखा। उस एक मंत्री पद के जरिए कई विधायकों के लिए गाजर लटका कर रखा जाता था। ज्यादातर राज्यों में सरकारें इस सिद्धांत पर काम करती हैं। अगर सरकार को बहुमत को लेकर किसी तरह के अंदेशा रहता है...