जियो फाइनेंस प्लेटफार्म ने पेश की पॉइंट्स को सोने में बदलने की योजना
जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड (जेएफपीएसएल) ने गुरुवार को जियोफाइनेंस ऐप पर एक नए फीचर की शुरुआत की जिसमें ग्राहक अपने जमा किए गए जियोपॉइंट को जियोगोल्ड में बदल सकेंगे। जेएफपीएसएल जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लि की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार धनतेरस से पहले शुरू की गई इस सुविधा से ग्राहक रोजमर्रा के वित्तीय लेनदेन से अर्जित जियोपॉइंट्स को डिजिटल गोल्ड में बदल सकेंगे। Also Read : ब्रिटेन के पर्यटकों को लुभाने के लिए लंदन में एयर इंडिया का विशेष कार्यक्रम इस सुविधा के तहत ग्राहक यूपीआई भुगतान और बिल भुगतान सहित पात्र लेनदेन...