मोदी की पसंद हैं जितेंद्र मिश्रा
अयोध्या में राम मंदिर के प्रबंधन का तरीका बदल गया है। अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पहली बार एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ की नियुक्ति हुई है। इसे ज्यादा पेशेवर तरीके से संचालित करने का फैसला किया गया है। ट्रस्ट के पहले सीईओ वायु सेना के रिटायर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को बनाया गया है। वे ट्रस्ट के महासचिव को रिपोर्ट करेंगे। बुधवार को हुई बैठक में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद गिरी को पदोन्नति देकर महासचिव बना दिया गया है। वे चंपत राय की जगह लेंगे। पहले चंपत राय सीधे मंदिर का प्रबंधन देखते थे। इस...