कबड्डी में भारत ने दो गोल्ड जीते
नई दिल्ली। जापान में चल रहे एशियाई खेलों में पदक तालिका में भारत ने तीन स्थानों की छलांग लगाई है। शनिवार को खेल के सातवें दिन भारत को कबड्डी में दो गोल्ड मिले, जिसके बाद भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या चार हो गई। भारत कुल 30 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर है। भारत को चार गोल्ड के अलावा 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं। बहरहाल, शनिवार का दिन भारत की कबड्डी टीम के नाम रहा। एशियाई खेलों में भारत ने कबड्डी के दोनों गोल्ड जीत लिए। महिला टीम ने ईरान को 37-34...