राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कबड्डी में भारत ने दो गोल्ड जीते

नई दिल्ली। जापान में चल रहे एशियाई खेलों में पदक तालिका में भारत ने तीन स्थानों की छलांग लगाई है। शनिवार को खेल के सातवें दिन भारत को कबड्डी में दो गोल्ड मिले, जिसके बाद भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या चार हो गई। भारत कुल 30 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर है। भारत को चार गोल्ड के अलावा 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं।

बहरहाल, शनिवार का दिन भारत की कबड्डी टीम के नाम रहा। एशियाई खेलों में भारत ने कबड्डी के दोनों गोल्ड जीत लिए। महिला टीम ने ईरान को 37-34 और पुरुष टीम ने भी ईरान को 40-34 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष टीम ने लगातार 10वीं बार और महिला टीम ने लगातार पांचवें एशियाड में मेडल जीता। एथलेटिक्स में तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट में 20.64 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर जीता। प्राची चौधरी ने चार सौ मीटर में 53.21 सेकंड के समय के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। भारत को मैराथन और शूटिंग में भी सिल्वर मिले।

शनिवार को स्क्वॉश में अनाहत सिंह और अभय सिंह फाइनल में पहुंचे। भारत के लिए स्क्वॉश में भी ऐतिहासिक दिन रहा। 18 साल की अनाहत सिंह और अभय सिंह ने सिंगल्स के फाइनल में जगह बनाई। एशियन गेम्स में पहली बार भारत के दो खिलाड़ी पुरुष और महिला सिंगल्स के फाइनल तक पहुंचे हैं। एथलेटिक्स में सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने दो घंटे 11 मिनट 37 सेकंड में रेस पूरी की और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। एशियन गेम्स की पुरुष मैराथन में भारत को 44 साल बाद मेडल मिला है। साथ ही पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment