जिस मंच ने ठुकराया, उसी पर दोबारा लौटकर कपिल शर्मा ने रच दिया इतिहास
कहते हैं कि असफलता ही कामयाबी की पहली सीढ़ी होती है, और इस बात को सच कर दिखाया है कपिल शर्मा ने। आज वह देश के सबसे बड़े कमीडियन माने जाते हैं, लेकिन उनकी शुरुआत इतनी आसान नहीं थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस शो ने उन्हें स्टार बनाया, उसी के पहले ऑडिशन में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। यह छोटी सी असफलता ही आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी और उन्होंने मेहनत से अपनी किस्मत बदल दी। 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे कपिल शर्मा एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके...