karnataka assembly election

  • बांध फूटा! क्या मोदी मानेंगे?

    कोशिश हरसंभव हुई। नरेंद्र मोदी-योगी आदित्यनाथ, अमित शाह ने सब कुछ दांव पर लगाया। जय श्रीराम, बजरंग बली और महादेव याकि हिंदू देवी-देवताओं की आन-बान-शान भी दांव पर लगाई गई। बावजूद सबके कर्नाटक में भाजपा का घड़ा फूटा। भाजपा बह गई। मतदाताओं ने भाजपा को कांग्रेस से अधिक महाभ्रष्ट करार देकर उसे प्रदेश से बेदखल किया। पर मोदी क्या ऐसा मानते हुए होंगे? क्या उन्हें लगा होगा कि जनता में उनका तिलिस्म खत्म होता हुआ है? सवाल मुश्किल है। इसलिए क्योंकि नरेंद्र मोदी अपने आपको जितना शक्तिमान दिखलाते हैं उतनी ही भयाकुलता व असुरक्षा में सांस लेते हैं। मैं नरेंद्र...

  • इतना भी क्या चुनाव-पिपासु होना नरेंद्र भाई!

    कर्नाटक का आज का रुख तय करेगा कि दक्षिण-विजय के नरेंद्र भाई के सपने का आगे क्या होने वाला है? दक्षिण में कर्नाटक से ज़्यादा उम्मीद भाजपा फ़िलहाल और कहां से लगा सकती है? अगर कर्नाटक ने भाजपा को आज नाउम्मीद कर दिया तो तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना क्यों उसे गले लगाने को हुलसेंगे? तब दक्षिण का रास्ता भाजपा के लिए आज के बाद और लंबा हो जाएगा।वैसे तो पिछले नौ साल में नरेंद्र भाई ने प्रादेशिक चुनावों के प्रचार में अपनी भागदौड़ की झड़ी लगा रखी है, मगर कर्नाटक में अपने प्रधानमंत्री का भीषण चुनाव-पिपासु रूप देख...

  • सर्वे दिखाते हुए मीडिया चैनल पर नड्डा की तस्वीर!

    कर्नाटक के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने को झोंका है। वे लगातार रैलियां कर रहे हैं और रोड शो कर रहे हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि मीडिया समूहों और सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियों के जो सर्वे आ रहे हैं, उन्हें दिखाते समय भाजपा के साथ पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की फोटो लगाई जा रही है। कांग्रेस की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की फोटो लगाई जा रही है। इससे पहले कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी की फोटो लगाई जाती थी। इससे यह माहौल बनाया...

  • कर्नाटक में हारेंगे, पर यूपी में योगीजी जीता देंगे!

    कर्नाटक में भाजपा हार रही है! क्या प्रमाण? गौर करें इस तथ्य पर। 29 मार्च को चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर 13 मई नतीजे का दिन तय किया! इसके कोई बारह दिन बाद नौ अप्रैल को उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में नगरीय निकायों के चुनावों की अधिसूचना जारी की। और उसके कार्यक्रम में भी नतीजे का दिन 13 मई! भला दो चुनावों के नतीजे का साझा संयोग क्यों? ताकि यदि 13 मई को कर्नाटक से भाजपा के हारने की खबर आए तो उत्तर प्रदेश में पंचायत, नगर, महानगर सभी तरफ योगीजी की...

  • कर्नाटक में शह-मात का खेल

    कर्नाटक में चुनाव से पहले दोनों पार्टियों- भाजपा और कांग्रेस में जिस तरह का शह-मात का खेल चला है वह कमाल का है। दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को नचाया हुआ है। कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व तो खैर कमजोर है लेकिन भाजपा का नेतृत्व नरेंद्र मोदी और अमित शाह संभाल रहे हैं। बावजूद इसके उनके लिए प्रादेशिक क्षत्रपों को काबू करना मुश्किल हुआ है। भाजपा के शीर्ष नेता कर्नाटक में गुजरात फॉर्मूला लागू करने में लगे थे लेकिन हालात हिमाचल प्रदेश जैसे हो गए है। भाजपा आलाकमान को लग रहा था कि बीएस येदियुरप्पा ने जितनी आसानी...

  • टिकट को लेकर कर्नाटक भाजपा में घमासान

    बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दो बार में 212 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है लेकिन पहली सूची जारी होने के बाद से पार्टी में जो घमासान शुरू हुआ है वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी ने अपने 19 मौजूदा विधायकों की टिकट काटी है। इससे नाराज कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी तो कई नेताओं के समर्थक प्रदर्शन कर रहे है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने बुधवार को और विधायक एमपी कुमारस्वामी ने गुरुवार को पार्टी छोड़ दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा...

  • राहुल ‘शहीद’ बनने की कोशिश कर रहे हैं: रविशंकर प्रसाद

    पटना। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के यह कहने के बाद कि वह किसी से माफी नहीं मांगेंगे, भाजपा (BJP) नेता और पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने कहा कि कांग्रेस नेता 'शहीद' बनने की कोशिश कर रहे हैं। पटना में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए प्रसाद ने कहा कांग्रेस पार्टी सूरत अदालत (Surat Court) के फैसले पर रोक लगा सकती थी। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) के दौरान इस मुद्दे का उपयोग करने के लिए जानबूझकर स्थगन आदेश प्राप्त नहीं किया है। वह शहीद बनने की कोशिश कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- http://ईरान ने सीरियाई...

  • कर्नाटक में भाजपा सर्वाधिक दुविधा में

    कर्नाटक में दो महीने में चुनाव की घोषणा होने वाली है। अप्रैल-मई में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी सबसे अधिक दुविधा में दिख रही है। पार्टी कुछ  भी तय नहीं कर पा रही है। छह महीने से ज्यादा समय से प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा है लेकिन वह बदलाव नहीं हुआ। उससे भी ज्यादा समय से राज्य सरकार में फेरबदल की चर्चा है लेकिन वह भी नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री पिछले दो महीने में कम से कम तीन बार कह चुके हैं कि जल्दी ही वे नए मंत्रियों को शामिल करेंगे। वे...

और लोड करें