केसी त्यागी रालोद संसदीय बोर्ड के प्रमुख
किसी भी पार्टी में संसदीय बोर्ड सबसे पावरफुल बॉडी होती है। सारे फैसले वही होते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमतौर पर संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होते हैं। भाजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष नितिन नबीन हैं तो कांग्रेस कार्यसमिति के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल ने कमाल किया है। रालोद ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए केसी त्यागी को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। गौरतलब है कि केसी त्यागी लंबे समय तक जनता दल यू के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे और पिछले दिनों रालोद में...