Keralam

  • कितने राज्यों के नाम बदलेंगे?

    केरल का नाम केरलम किए जाने के बाद फिर से कई राज्यों में नाम बदलने की मांग शुरू हो गई है। कई राज्यों में पहले से मांग चल रही है उसे फिर से उभारा गया है। गौरतलब है कि इस सदी के पहले 25 साल में चार नए राज्य बने और दो राज्यों के नाम बदले गए। नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तरांचल का गठन हुआ था। सात साल के बाद उत्तरांचल का नाम बदल कर उत्तराखंड किया गया। इसी तरह 2011 में उड़ीसा का नाम बदल कर ओड़िशा किया गया। अलग झारखंड आंदोलन के समय इसका नाम वनांचल...

  • केरल का नाम अब केरलम होगा

    नई दिल्ली। एक और राज्य का नाम बदलने जा रहा है। अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने केरल का नाम बदलने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता मे हुई कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को इस बारे में फैसला किया गया। अब इसे केरल विधानसभा की राय के लिए भेजा जाएगा। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए कार्यालय सेवा तीर्थ में हुई कैबिनेट की पहली बैठक में किया गया। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री कार्यालय साउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ में शिफ्ट हुआ। बहरहाल, सेवा तीर्थ में पहली कैबिनेट बैठक...

  • केरल का नाम केरलम होगा

    भारतीय जनता पार्टी केरल में अभी तक के इतिहास में सिर्फ एक विधानसभा सीट जीती है और एक ही लोकसभा सीट जीत पाई है। पहली बार तिरूवनंतपुरम में उसका मेयर बना है। लेकिन नाम बदलने की अपनी राजनीति केरल तक पहुंचा दी है। भाजपा ने कहा है कि केरल का नाम बदल कर केरलम किया जाना चाहिए। उसके नेता वादा कर रहे हैं कि भाजपा की सरकार बनी तो केरल का नाम केरलम किया जाएगा। अभी तक सड़कों, रेलवे स्टेशनों, शहरों या राज्यों की राजधानियों के नाम बदल रहे थे, जैसे मद्रास का नाम चेन्नई और बॉम्बे का नाम मुंबई...