भारत में रहना है तो ‘वंदे मातरम’ गाना होगा : केशव प्रसाद मौर्य
'वंदे मातरम' को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस पर देशभर में सियासी बहस तेज हो गई है। अलग-अलग दलों के नेताओं ने अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दी है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "कोई भी 'वंदे मातरम' का विरोध नहीं कर पाएगा। भारत में रहना है तो 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य है। जो इसका विरोध करेगा, उसके असली रंग सामने आ जाएंगे। दिल्ली में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसका विरोध करते हुए कहा, "नहीं, यह नहीं हो सकता। आप 'वंदे मातरम' पढ़ेंगे तो हम भी खड़े होंगे। लेकिन आप मुझसे मेरी इबादत का तरीका...