‘दिमागी नक्सल’ पर मंत्री की सफाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए बयान पर उनकी सरकार के मंत्री किरेन रिजिजू ने सफाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि ‘हथियारी नक्सल’ खत्म हो गए हैं लेकिन ‘दिमागी नक्सल’ अब भी हैं। उन्होंने इनकी पहचान करने की बात कही थी। प्रधानमंत्री के भाषण के एक दिन बाद रविवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सफाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी नेताओं को ‘दिमागी नक्सल’ नहीं कहा था। किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट में लिखा कि दिमागी नक्सल उन लोगों को कहा गया है,...