नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए किरेन रीजीजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया। रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन:आबंटन किया है।
इसके मुताबिक, किरेन रीजीजू (Kiren Rijiju) को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है और उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त, विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री का जिम्मा दिया गया है। (भाषा)
Tags :Kiren Rijiju
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


