किसानों की सरकार से वार्ता आज
चंडीगढ़। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की कानूनी गारंटी और अन्य मांगों को लेकर एक साल से आंदोलन कर रहे किसानों के साथ केंद्र सरकार की वार्ता शुक्रवार, 14 फरवरी को होगी। इससे एक दिन पहले 13 फरवरी को पंजाब और हरियाणा के खनौरी व शंभू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन का एक साल पूरा हुआ। इस मौके पर किसानों ने महापंचायत का आयोजन किया। यह किसानों की तीसरी बड़ी महापंचायत थी। इसमें 14 फरवरी को चंडीगढ़ में होने वाली वार्ता को लेकर भी चर्चा हुई। किसानों ने पहले कहा है कि अगर वार्ता सफल नहीं होती है तो 25...