सैलजा के समर्थन में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, भाजपा पर साधा निशाना
2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर छठे चरण के प्रचार के अंतिम दिन तमाम राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज सिरसा में इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए रोड शो किया। प्रियंका ने घंटेभर तक चिलचिलाती धूप में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुये कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के पक्ष में मतदान करने के लिये लोगों को प्रेरित किया। रोड शो के दौरान विशेष रूप से तैयार किये गये वाहन पर सबसे आगे प्रियंका गांधी खड़ी थीं, जबकि उनके बाई ओर कुमारी सैलजा...