Lal Krishna Advani

  • भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली एम्स में भर्ती

    नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) (96) को देर रात दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके परिवार का कहना है कि उन्हें उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पातल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। आडवाणी को जरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) के मित्र और प्रशंसक उनके स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। लालकृष्ण आडवाणी उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना...

  • सम्मान व्यक्ति विशेष का नहीं, हिन्दुत्व का..!

    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवानी जी को भारत सरकार द्वारा सर्वोच्च अलंकार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने की घोषणा की गई है, यद्यपि आडवानी जी के व्यक्तित्व के सामने यह अलंकरण काफी तुच्छ है और इस घोषणा को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपना ‘राजधर्म’ निभाना बताया जा रहा है, किंतु यह भी सही है कि आज मोदी जी जो कुछ भी है, उसमें परम् श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवानी जी की अहम् भूमिका है और इसी ‘‘राजधर्म के ऋण’’ को चुकाने की मोदी जी ने कौशिश की है। आज से करीब तीन दशक पहले आडवानी जी ने ही...

  • आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक और देश के उप प्रधानमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी और नानाजी देशमुख के बाद भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े वे तीसरे नेता हैं, जिनको सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलेगा। इन तीनों को नरेंद्र मोदी के केंद्र की सत्ता में आने के बाद भारत रत्न मिला है। गौरतलब है कि नागरिक पुरस्कारों की घोषणा आमतौर पर गणतंत्र दिवस के मौके पर होती है। इस साल गणतंत्र दिवस से ठीक पहले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न ने की घोषणा की...

  • राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे आडवाणी

    Lal Krishna Advani :- भाजपा के वरिष्ठ नेता, देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में आंदोलन करने वाले लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे। 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी की सेहत को देखते हुए यह फैसला किया गया है। खराब मौसम, ज्यादा ठंड और स्वास्थ्य के कारण उन्होंने अयोध्या दौरे के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल और विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने आडवाणी के घर...

  • आडवाणी, डा जोशी से भला क्या दिक्कत?

    भारत में वरिष्ठ जनों का हमेशा सम्मान होता रहा है। मगर दक्षिणपंथी और प्रतिक्रियावादी शोर मचाए होते हैं हम संस्कारी है। बुजुर्गों का बहुत सम्मान करते हैं। उनकी सेवा करते हैं। मगर सच्चाई वही होती है जो अभी भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने आडवाणी और डा जोशी को राम मंदिर को न्यौता यह कहते हुए दिया कि भाईसाहब आप आने की तकलीफ नहीं करना। आपको परेशानी होगी।....बहरहाल, निराश होने का कोई कारण नहीं। समय है चला जाएगा। हमारा एक दोस्त पत्रकार कहता है कि जब अच्छा समय नहीं रहा तो बुरा भी नहीं रहेगा! दक्षिणपंथ और प्रतिक्रियावाद किसी परंपरा, संस्कृति,...