पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पहुंचे लालू यादव और तेजस्वी, डाला वोट
बिहार विधानसभा चुनाव में गुरुवार को पहले चरण के मतदान के तहत 121 विधानसभा सीटों पर मतदान का कार्य चल रहा है। इस बीच, राजद के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पहुंचे और मतदान किया। लालू यादव के साथ उनकी पुत्री मीसा भारती और रोहिणी आचार्य भी पहुंचीं। तेजस्वी के साथ उनकी पत्नी भी वोट देने मतदान केंद्र पहुंचीं और वोट डाला। मतदान करने के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लोगों से घरों से निकलकर मतदान करने की...