इजराइल और लेबनान में सीजफायर
नई दिल्ली। ईरान पर हमले के दो दिन बाद यानी दो मार्च को इजराइल ने लेबनान के ऊपर हमला शुरू किया था। अब दोनों देशों के बीच युद्धविराम हो गया है। अमेरिका की पहल पर इजराइल और लेबनान शुक्रवार से 10 दिन के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। इसका मकसद स्थायी सुरक्षा और शांति समझौते पर बातचीत को आगे बढ़ाना है। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार रहेगा, लेकिन वह लेबनान के खिलाफ जमीन, हवा या समुद्र से कोई आक्रामक कार्रवाई नहीं करेगा। इजराइल और लेबनान के बीच हुए सीजफायर के बाद ही ईरान ने...