दिल्ली को शराब का राजस्व बढ़ाना है
सोचें, जिस समय दिल्ली में शराब नीति में हुए कथित घोटाले की बहस नए सिरे से शुरू हुई है उस समय दिल्ली की सरकार ने शराब से मिलने वाले राजस्व को बढ़ाने के लिए होली को ड्राई डे की लिस्ट से बाहर कर दिया। राष्ट्रीय दिवसों के साथ साथ सभी धर्मों के मुख्य त्योहारों के दिन ड्राई डे होता है। यानी शराब नहीं मिलती है। न दुकानों में बिक्री होती है और न होटल, रेस्तरां आदि में शराब परोसी जाती है। लेकिन इस साल होली के मौके पर ड्राई डे नहीं था। उस दिन शराब बिक रही थी और होटल,...