Lok Bhavan

  • राजभवन का नाम लोकभवन करने से क्या होगा?

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां कुछ न कुछ ऐसा कर रही हैं, जिससे मीडिया का फोकस उनकी तरफ हो। सब अपना अपना एजेंडा स्थापित करना चाहते हैं। इसी बीच राजभवन ने भी एक फैसला किया है। अब कोलकाता में राजभवन को लोकभवन कहा जाएगा। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इसकी घोषणा की है। ध्यान रहे पिछले कई सालों से पश्चिम बंगाल में राज्यपालों द्वारा राजभवन को एक सामानांतर शक्ति केंद्र बनाने का प्रयास हो रहा है। मुख्यमंत्री सचिवालय नबन्ना के बरक्स राजभवन को एक केंद्र बनाया जा रहा है। ऐसा संदेश दिया जा रहा है कि...