रसोई गैस की बिक्री 16 फीसदी गिरी
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की वजह से भारत में तेल और गैस की आपूर्ति बाधित हुई है। इसका असर भारत में रसोई गैस की बिक्री और खपत पर दिख रहा है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में रसोई गैस की बिक्री 16 फीसदी कम हो गई है। इसका सीधा अर्थ है कि गैस की सप्लाई में कम से कम इतने की कमी जरूर आई है। हालांकि सरकार कहती रही है कि तेल और गैस की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है। लेकिन सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में एलपीजी की खपत 16.16...