Lucknow Fire

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई

    लखनऊ में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रयागराज जिला प्रशासन ने अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। तीसरे दिन यानी गुरुवार को भी जारी अभियान के तहत मुख्य अग्निशमन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्र ने शहर के 86 गेस्ट हाउस, बैंक्वेट हॉल, होटल और लॉज के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों ने अपने व्यावसायिक परिसरों के लिए अनिवार्य अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र (फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट) प्राप्त नहीं किया था। बिना अग्नि सुरक्षा...