M.K. Stalin

  • स्टालिन ने कोलाथुर से किया नामांकन

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विधानसभा चुनाव के लिए कोलाथुर सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वे इस सीट से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। हर निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन के लिए पूरी प्रक्रिया को सही तरीके से कराने के लिए कड़ी सुरक्षा भी रखी गई है। स्टालिन कोलाथुर क्षेत्र के पेपर मिल्स रोड स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री शेखर बाबू और अन्य नेताओं की मौजूदगी में...

  • चुनाव से पहले स्टालिन का बड़ा दांव

    चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले बड़ा दांव चला है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह महिलाओं के खाते में नकद रुपए भेजे हैं। शुक्रवार की सुबह तमिलनाडु की महिलाएं जब सोकर जगीं तो उनके खाते में पांच पांच हजार रुपए आ गए थे। स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी महिला लाभार्थी योजना के तहत 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों के खाते में पांच पांच हजार रुपए जमा किए हैं। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए डाले थे।...

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन अस्पताल में भर्ती

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को सोमवार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल ने इसकी जानकारी साझा की है। बताया है कि फिलहाल वो चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।  अपोलो अस्पताल के मेडिकल सर्विसेज निदेशक डॉ. अनिल बी.जी. ने बताया कि मुख्यमंत्री को सुबह टहलने के वक्त हल्का चक्कर महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें ग्रेम्स रोड स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में उनकी जांच की गई। वर्तमान में वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल सूत्रों के...