तमिलनाडु : स्टालिन ने जताया जनता का आभार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन ने विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद जनता को संबोधित करते हुए भावुक संदेश दिया है। उन्होंने तमिलनाडु के उन सभी मतदाताओं का दिल से आभार जताया, जिन्होंने धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन के उम्मीदवारों पर भरोसा जताया। सीएम स्टालिन ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए कहा कि उन्हें मिला हर एक वोट उनके लिए जनता के विश्वास का अनमोल प्रतीक है। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त मतगणना के अनुसार, डीएमके गठबंधन को कुल 1 करोड़ 54 लाख 82 हजार 782 वोट मिले हैं। इसके लिए उन्होंने सभी मतदाताओं का दिल से धन्यवाद किया।...