महाराष्ट्र के निकाय चुनाव पर फिर ग्रहण
महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के चुनाव तीन साल से ज्यादा समय से नहीं हो रहे हैं। कोरोना महामारी के नाम पर निकाय चुनाव टाले गए थे और उसके बाद किसी न किसी बहाने इसको टाला जा रहा था। पहले ओबीसी आरक्षण के नाम पर चुनाव टला रहा और अंत में सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद चुनाव की तैयारियां शुरू हुईं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस पर फिर से ग्रहण लग रहा है। असल में बुधवार, 15 अक्टूबर को राज्य की सभी विपक्षी पार्टियों के नेता राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलने गए थे। वहां उन्होंने...