घरेलू एयरलाइंस सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एटीएफ पर वैट को घटाकर 7 प्रतिशत किया
मध्य पूर्व संकट में घरेलू एयरलाइन के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वेल्यू एडेड टैक्स (वैट) को 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। केंद्र सरकार की ओर से घरेलू एयरलाइन को सपोर्ट के लिए राज्यों से एटीएफ पर वैट घटाने की अपील की गई थी। महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया कि महाराष्ट्र वेल्यू एडेड टैक्स एक्ट, 2002 के तहत एटीएफ पर वैट को 15 मई, 2026 से लेकर 14 नवंबर, 2026 तक के लिए 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार...