महायुति में सीटों की खींचतान
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति के पास 235 विधायक हैं। इसमें तीन मुख्य पार्टियों भाजपा, शिव सेना और एनसीपी के 228 विधायक हैं। इतने विधायकों के दम पर गठबंधन बड़ी आसानी से राज्यसभा की छह सीट जीत सकता है। छह सीट जीतने में संदेह नहीं होने के बावजूद राज्यसभा चुनाव को लेकर खींचतान शुरू हो गई है और वह इस वजह से है कि एकनाथ शिंदे की शिव सेना दो सीटों की मांग कर रही है। ध्यान रहे एकनाथ शिंदे की शिव सेना के पास अभी सिर्फ एक राज्यसभा सीट है। कांग्रेस से आए मिलिंद देवड़ा उच्च सदन में हैं और...