महाराष्ट्र में महायुति की बड़ी जीत
मुंबई। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ महायुति ने बड़ी जीत हासिल की है। दो चरण में हुए चुनावों के नतीजे रविवार को जारी हुए। 246 नगर परिषद और 42 नगर पंचायतों यानी कुल 288 निकायों के लिए हुए चुनाव में महायुति को 215 सीटों पर जीत मिली। महायुति में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने 120 सीटों पर जीत दर्ज की है। एकनाथ शिंदे की शिव सेना को 58 सीटें और अजित पवार की एनसीपी को 37 सीटें मिलीं हैं। दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी की तीनों पार्टियां मिल कर कुल 51...