तृणमूल के दोनों खेमे लड़ेंगे उपचुनाव
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा सीटों का उपचुनाव बहुत दिलचस्प होता जा रहा है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के दोनों खेमे चुनाव लड़ेंगे। दोनों ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने तृणमूल कांग्रेसे से तालमेल नहीं किया है और अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। लेफ्ट का उम्मीदवार भी होगा। इस तरह भाजपा को मिला कर रेजीनगर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर कम से कम पांच बड़े उम्मीदवार होंगे। इस बीच भाजपा ने नंदीग्राम और रेजीनगर सीट से उम्मीदवार का ऐलान किया है। भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी की पारंपरिक...