त्रिपुरा के सभी स्कूलों में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य किया गया
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विद्यालयों में राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के साथ-साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के पूरे संस्करण का गायन अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि गृह मंत्रालय ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सम्मान, शिष्टाचार और आधिकारिक संस्करण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा दिशानिर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राष्ट्रगीत से जुड़ी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और लोगों में राष्ट्रगौरव की भावना विकसित करने के लिए सभी औपचारिक, अर्द्ध-औपचारिक और शैक्षणिक मंचों पर...