Manipur politics

  • बीरेन के बिना भाजपा का गुजारा नहीं

    भारतीय जनता पार्टी को दो साल लग गए थे एन बीरेन सिंह को मणिपुर के मुख्यमंत्री पद से  हटाने में और अब साढ़े चार महीने हो गए उनके हटे हुए तब भी भाजपा वहां सरकार नहीं बना पा रही है। सोचें, मणिपुर में बीरेन सिंह का क्या मतलब है? पहले उनको हटाने के लिए भाजपा के सर्वशक्तिशाली नेतृत्व को राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा यानी सीधे उनके हाथ से किसी दूसरे नेता के हाथ में सत्ता ट्रांसफर नहीं किया जा सके। हालांकि तब विधानसभा निलंबित रखी गई ताकि नई सरकार बनाई जा सके। भाजपा ने राष्ट्रपति शासन लगाने से पहले केंद्रीय...

  • मणिपुर में जदयू का क्या नाटक है?

    मणिपुर में प्रदेश जदयू के नेता के बीरेन सिंह ने क्या नाटक किया यह किसी को समझ में नहीं आया। बुधवार, 22 जनवरी को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को चिट्ठी लिख कर कहा कि उनकी पार्टी राज्य की एन बीरेन सिंह सरकार से समर्थन वापस ले रही है। चूंकि भाजपा और जदयू बहुत नजदीकी सहयोगी हैं और बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है तभी जदयू का भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेना बड़ा मुद्दा बन गया। तुरंत चारों तरफ खबरें चलने लगीं और विश्लेषण होने लगा। कहा जाने लगा कि जिस...