मनु के पौत्र उत्तम मनु
उत्तम मन्वादि के प्रारंभ की तिथि कार्तिक मास की पूर्णिमा है। उत्तम मन्वादि सहित अन्य सभी मन्वादि तिथियों पर नदियों में स्नान, हवन, दान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक अनुष्ठान किये जाने का विधान है। लेकिन उपनयन, विद्यारम्भ, विवाह, निर्माण, गृह प्रवेश, यात्रा आदि में सभी मन्वादि तिथियों का त्याग करना ही उत्तम कहा गया है। धार्मिक कार्यों के लिए शुभ मानी जाने वाली इन मन्वादि तिथियों में पवित्र नदियों में स्नान करना दान देना तथा हवन करना आदि श्रेष्ठ कार्य शुभ माने गए हैं। 6 नवंबर- उत्तम मन्वादि पर विशेष पौराणिक मान्यतानुसार सृष्टि के प्रलय के बाद मानव सृष्टि के...