मार्च में जीएसटी की रिकॉर्ड वसूली
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2023-24 के आखिरी महीने में यानी मार्च में वस्तु व सेवा कर, जीएसटी की रिकॉर्ड वसूली हुई है। मार्च में सरकार को 1.78 लाख करोड़ रुपए का राजस्व मिला है, जो अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा संग्रह है। अब तक एक महीने में सबसे ज्यादा राजस्व वसूली का रिकॉर्ड इसी वित्त वर्ष का है। इस वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपए की वसूली हुई थी। साल दर साल के हिसाब से देखें तो पिछले साल मार्च में 1.60 लाख करोड़ रुपए की वसूली हुई थी। इस साल मार्च...