राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मार्च में जीएसटी की रिकॉर्ड वसूली

जीएसटी उगाही

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2023-24 के आखिरी महीने में यानी मार्च में वस्तु व सेवा कर, जीएसटी की रिकॉर्ड वसूली हुई है। मार्च में सरकार को 1.78 लाख करोड़ रुपए का राजस्व मिला है, जो अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा संग्रह है। अब तक एक महीने में सबसे ज्यादा राजस्व वसूली का रिकॉर्ड इसी वित्त वर्ष का है। इस वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपए की वसूली हुई थी।

साल दर साल के हिसाब से देखें तो पिछले साल मार्च में 1.60 लाख  करोड़  रुपए की वसूली हुई थी। इस साल मार्च में उससे साढ़े 11 फीसदी ज्यादा वसूली हुई है। इसके साथ ही पूरे वित्त वर्ष 2024 के जीएसटी कलेक्शन का भी आंकड़ा आ गया है। यह पिछले साल के मुकाबले 11.7 फीसदी बढ़ कर 20.14 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इस तरह हर महीने का औसत कलेक्शन बढ़ कर 1.68 लाख करोड़ रुपए हो गया। पिछले वित्त वर्ष यानी 2022-23 में जीएसटी कलेक्शन औसतन हर महीने डेढ़ लाख करोड़ रुपए था।

बहरहाल, सोमवार को वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2024 में जीएसटी संग्रह 1,78,484 करोड़ रुप रहा, जिसमें केंद्रीय यानी सीजीएसटी 34,532 करोड़ रुपए, राज्यों का यानी एसजीएसटी 43,746 करोड़ रुपए और एकीकृत यानी आईजीएसटी 87,947 करोड़ रुपए रहा। इसमें माल के आयात पर इकट्ठा किया गया 40,322 करोड़ रुपया शामिल है। इसके अलावा उपकर 12,259 करोड़ रुपए रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *