मध्यावधि चिंतन या चिंता?
नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार मध्यावधि में पहुंच गई है। सरकार के ढाई साल पूरे होने वाले हैं। उससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ दो दिन की चिंतन बैठक की है। मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री पहले भी समय समय पर बैठक करते रहे हैं, जिसमें मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा होती है और आगे की रूपरेखा पर चर्चा की जाती है। ऊपरी तौर पर इस बार भी यही बताया जा रहा है कि सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा हुई और 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के उपायों और...