जीएसटी का 2.42 लाख करोड़ का रिकॉर्ड
नई दिल्ली। अप्रैल में सरकार को वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी से 2.42 लाख करोड़ रुपए का राजस्व मिला है। जीएसटी लागू होने के बाद पिछले करीब नौ साल में यह एक महीने के संग्रह का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने के मुकाबले जीएसटी कलेक्शन में 8.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले सबसे ज्यादा कलेक्शन अप्रैल 2025 में 2.23 लाख करोड़ रहा था। अप्रैल के महीने का जीएसटी कलेक्शन आमतौर पर साल के दूसरे महीनों के मुकाबले ज्यादा होता है।...