• पीएम, सीएम, डीएम का सत्ता केंद्रीकरण!

    हाल में भारत में लोकतंत्र और विकेंद्रित शासन व्यवस्था के अहम पड़ाव थे। पिछले साल आजादी के 75 साल पूरे हुए। धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव मना। फिर इस अप्रैल में 24 तारीख को भारत में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के 40 साल पूरे हुए। इस मौके पर अखबारों में लेख आदि छपे और यह हल्ला हुआ कि किस तरह से देश में शासन आम लोगों तक पहुंचा है। मगर लोकतांत्रिक और स्थानीय शासन व्यवस्था के इन महत्वपूर्ण पड़ावों के बीच की हकीकत क्या है? यह सत्य कि पिछले नौ साल में देश में सत्ता का जैसा केंद्रीकरण हुआ है...

  • जीएसटी वसूली पर बेसुध जनता का जश्न!

    भारत संभवतः दुनिया का पहला देश होगा जहां सरकार टैक्स वसूली के भारी भरकम आंकड़े उपलब्धि के तौर पर जारी करती है और भक्त जनता उसका जश्न मनाती है। हर महीने की पहली तारीख को सरकार यह आंकड़ा जारी करती है कि पिछले महीने जीएसटी की रिकॉर्ड वसूली हुई है। हर महीने पिछले महीने का रिकॉर्ड टूटता है। इसी तरह प्रत्यक्ष कर यानी आयकर की वसूली का तिमाही आंकड़ा जारी होता है। पिछली तिमाही या पिछले साल की समान तिमाही में वसूली का रिकॉर्ड टूटने की खबर बताई जाती है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर दोनों में वसूली के आंकड़े बढ़ने...