मुंबई में भाजपा का दूसरा मेयर बनेगा
आमतौर पर कहा जा रहा है कि एशिया की सबसे अमीर नगरपालिका यानी बृहन्नमुंबई महानगरपालिका, बीएमसी में पहली बार भाजपा का मेयर बनेगा। लेकिन यह बात पूरी तरह से सही नहीं है। भाजपा ने रितु तवाड़े को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने नामांकन भर दिया है और मेयर के लिए चुनाव होने की संभावना समाप्त हो गई है क्योंकि उद्धव ठाकरे की पार्टी ने नामांकन नहीं करने का फैसला किया। इसलिए भाजपा की रितु तवाड़े मेयर और एकनाथ शिंदे की शिव सेना के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर बनेंगे। शिंदे ने फैसला किया है कि हर 15 महीने में...