राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मुंबई में भाजपा का दूसरा मेयर बनेगा

आमतौर पर कहा जा रहा है कि एशिया की सबसे अमीर नगरपालिका यानी बृहन्नमुंबई महानगरपालिका, बीएमसी में पहली बार भाजपा का मेयर बनेगा। लेकिन यह बात पूरी तरह से सही नहीं है। भाजपा ने रितु तवाड़े को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने नामांकन भर दिया है और मेयर के लिए चुनाव होने की संभावना समाप्त हो गई है क्योंकि उद्धव ठाकरे की पार्टी ने नामांकन नहीं करने का फैसला किया। इसलिए भाजपा की रितु तवाड़े मेयर और एकनाथ शिंदे की शिव सेना के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर बनेंगे। शिंदे ने फैसला किया है कि हर 15 महीने में वे डिप्टी मेयर बदलेंगे।

बहरहाल, रितु तावड़े बीएमसी में भाजपा की पहली मेयर नहीं होंगी, बल्कि दूसरी मेयर होंगी। भाजपा का पहला मेयर 1982 में बना था, जब प्रभाकर पई ने शपथ ली थी। हालांकि वे दो साल से कम ही समय मेयर रहे और उसके बाद भाजपा का कोई मेयर नहीं बना। इस दौरान लगभग पूरे समय शिव सेना का ही मेयर बना। अब पहली बार ऐसा हो रहा है कि भाजपा का मेयर बनेगा और पूरे समय के लिए रहेगा क्योंकि 227 सदस्यों की बीएमसी में भाजपा के अपने 89 पार्षद हैं और एकनाथ शिंदे की पार्टी के 29 पार्षदों का समर्थन उसके पास है। राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है इसलिए हैरानी नहीं होगी अगर कुछ समय के बाद दूसरी पार्टियों के पार्षद भाजपा से जुड़ जाएं। ध्यान रहे बीएमसी का फंड पूरी तरह से मेयर और स्टैंडिंग कमेटी की चेयरमैन के हाथ में रहता है।

Tags :

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =