चंडीगढ़ में भाजपा ने बना लिया अपना मेयर
चंडीगढ़। थोड़ा समय लगा लेकिन भाजपा कामयाब हो गई। इस बार कांग्रेस और आप के संबंधों में तनाव का फायदा उठा कर भाजपा चंडीगढ़ में अपना मेयर बनाने में कामयाब रही। इससे पहले पिछले साल मेयर के चुनाव में धांधली के आरोप लगे थे और सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद आम आदमी पार्टी का मेयर चुना गया। पिछली बार चंडीगढ़ से भाजपा की किरण खेर सांसद थीं, जिन्हें वोटिंग का अधिकार था। इसके बावजूद भाजपा हारी। इस बार कांग्रेस के मनीष तिवारी थे फिर भी भाजपा जीत गई। चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा की हरप्रीत बबला नई मेयर बनी...