मेगन शूट पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने तेज गेंदबाज मेगन शूट पर चिकित्सक की सलाह वाली दवाओं (प्रिस्क्रिप्शन) से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के कारण दो मैचों का प्रतिबंध लगाया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में कहा गया यह उल्लंघन 'स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन' दिशानिर्देशों के तहत प्रिस्क्रिप्शन वाली दवाओं से जुड़ी शर्तों का पालन न करने के कारण हुआ है। यह एक अकेली घटना है जो प्रतियोगिता के दौरान नहीं हुई थी और इसका मकसद खेल में प्रदर्शन को बेहतर बनाना नहीं था। बयान में आगे कहा गया हम मेगन को जरूरी सहयोग देना जारी रखेंगे और अपने खेल...