राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मेगन शूट पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने तेज गेंदबाज मेगन शूट पर चिकित्सक की सलाह वाली दवाओं (प्रिस्क्रिप्शन) से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के कारण दो मैचों का प्रतिबंध लगाया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में कहा गया यह उल्लंघन ‘स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन’ दिशानिर्देशों के तहत प्रिस्क्रिप्शन वाली दवाओं से जुड़ी शर्तों का पालन न करने के कारण हुआ है। यह एक अकेली घटना है जो प्रतियोगिता के दौरान नहीं हुई थी और इसका मकसद खेल में प्रदर्शन को बेहतर बनाना नहीं था।

बयान में आगे कहा गया हम मेगन को जरूरी सहयोग देना जारी रखेंगे और अपने खेल का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों से अपेक्षित मानकों और जिम्मेदारियों को और मजबूत करेंगे।

Also Read : अनिल कपूर के साथ मंच साझा कर भावुक हुईं रुपाली गांगुली

यह प्रतिबंध सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट मैचों पर लागू होगा। इसके चलते, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज अब गुरुवार को नॉर्थ सिडनी ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में नहीं खेल पाएंगी। साथ ही, वह 31 अक्टूबर को एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच होने वाले डब्ल्यूबीबीएल 2026 सीजन के शुरुआती मैच से भी बाहर रहेंगी।

शूट के एक बयान में कहा मुझे जो सजा दी गई है, मैं उसे पूरी तरह स्वीकार करती हूं। मुझसे जो उम्मीदें थीं, उन पर खरा न उतर पाने के लिए मैं माफी मांगती हूं ।

33 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा इस घटना की वजह से जो ध्यान मेरी ओर गया, उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। मुझे जो समर्थन मिला है, उसके लिए मैं आभारी हूं। यह घटना प्रतियोगिता के दौरान नहीं हुई थी और इसका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी मैं समझती हूं कि ‘स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन गाइडलाइंस’ का पालन करना मेरी जिम्मेदारी है। खिलाड़ियों को इन गाइडलाइंस के बारे में नियमित रूप से जानकारी दी जाती है, और मुझे इनका पालन करना चाहिए था।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment