Microsoft

  • माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक सेवाएं बड़े पैमाने पर बाधित

    कम्प्यूटर क्षेत्र की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई एक बड़ी वैश्विक तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को दुनियाभर में ई-मेल, क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सेवाएं खासी प्रभावित हुईं। कई मामलों में सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गईं, जिससे लाखों उपयोगकर्ताओं और व्यावसायिक संस्थानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीबीसी के अनुसार तकनीकी खराबी की निगरानी करने वाली वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर' ने बताया गुरुवार शाम करीब छह बजे (स्थानीय समय) पर 74 देशों के लगभग 1,40,000 लोगों ने माइक्रोसॉफ्ट की ई-मेल सेवा 'आउटलुक' में खराबी की शिकायत दर्ज कराई। माइक्रोसॉफ्ट की वेबसाइट के...