भारत चंगा, सब अच्छा!
ऑस्ट्रेलिया, जापान, खाड़ी देश, अफ्रीका, फ्रांस, यूरोप, ब्रिटेन से लेकर अमेरिका, सभी चिंता में हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कोविड के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित कर समय खराब होने की हकीकत बताई। वहीं पाकिस्तान, चीन, मलेशिया तीनों मिल कर ईरान से तेल टैंकरों की आवाजाही सुरक्षित करने की कूटनीति कर रहे हैं। ईरान-ओमान खाड़ी को अपनी जागीर बनाने, टोल वसूलने का प्रोटोकॉल सोच रहे हैं। पुतिन तेल रिफाइनरियों के रखरखाव के बहाने सप्लाई कम करने की बातें कर अपना भाव बढ़ा रहे हैं। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति जापान, दक्षिण कोरिया जाकर राष्ट्रपति ट्रंप की धौंस की काट की...